पेशाब में झाग आने से कौन सी बीमारी होती है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:17

क्या पेशाब में झाग आना किसी बीमारी का संकेत है? जानें इस समस्या का कारण और इलाज

पेशाब के साथ झाग की समस्या होने पर व्यक्ति को कुछ लक्षणों और कारणों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं लक्षण, कारण और उपचार
जब शरीर में किसी प्रकार की समस्या हो जाती है या शरीर किसी बीमारी का शिकार हो जाता है तो कई लक्षण नदर आते हैं। उन्हीं लक्षणों में पेशाव में गंध या उसके रंग में बदलाव आदि भी शामिल हैं। लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि कभी-कभी पेशाब के साथ झाग भी नजर आता है। ऐसे में हमारे मन में सबसे पहले ये सवाल आता है कि क्या ये कोई गंभीर समस्या है? बता दें कि पेशाब से झाग आने के पीछे कई कारण ( आम और गंभीर) हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले उन कारणों को पहचानना जरूरी है। आज का मेरा लेख इन्हीं कारणों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेशाब से झाग आने के पीछे क्या क्या कारण होते हैं। साथ ही लक्षण और बचाव भी जानेंगे।
पेशाब में झाग के साथ दिखने वाले लक्षण

जब व्यक्ति को पेशाब के साथ झाग नजर आए तो यह एक आम समस्या है। लेकिन यदि झाग के साथ शरीर में कुछ और बदलाव नजर आएं तो ऐसे में विचार करने की जरूरत है। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं-

1 - व्यक्ति के सिर में दर्द होना।

2 - व्यक्ति को ज्यादा प्यास लगना।

3 - व्यक्ति का वजन कम होना।

4 - उल्टी जैसा महसूस होना।

5 - सांस लेने में दिक्कत महसूस करना।

6 - अनिद्रा की समस्या होना।

7 - त्वचा का रूखा होना।

8 - त्वचा में खुजली होना।

9 - व्यक्ति को थकान महसूस करना।

10 - भूख की कमी हो जाना।

12 - चेहरे, हाथों, पैरों में सूजन महसूस करना।


पेशाब में झाग आने के कारण

1 - जब व्यक्ति के पेशाब के माध्यम से प्रोटीन निकलने लगता है तब भी व्यक्ति के पेशाब से झाग आ सकता है। पेशाब में प्रोटीन मौजूद होता है जो झाग उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में प्रोटीन निकलने का मुख्य लक्षण पेशाब से झाग आना माना जाता है।

2 - पेशाब में झाग आने के पीछे एक कारण शरीर में पानी की कमी भी है। बता दे कि जब शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है तो पेशाब से झाग आना स्वभाविक है।

3 - जब पुरुषों का वीर्य बाहर निकलने की बजाए मूत्राशय में चला जाता है तब भी पेशाब में झाग आ सकता है।

4 - जब व्यक्ति किडनी से संबंधित समस्या का शिकार हो जाता है तब भी यह समस्या हो सकती है। इससे संबंधित रिसर्च भी सामने आई है रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

5 - जो लोग मधुमेह की समस्या से ग्रस्त होते हैं, उनके पेशाब से झाग आने की समस्या हो सकती है।


पेशाब से झाग आने की समस्या को दूर करने के उपाय

कुछ घरेलू तरीकों को अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। ये घरेलू तरीके निम्न प्रकार हैं-

1 - व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए जिससे व्यक्ति हाइड्रेट रह सके।

2 - अपनी दिनचर्या में व्यक्ति को नियमित रूप से व्यायाम और योग को जोड़ना चाहिए।

3 - पेशाब को ज्यादा देर रोककर नहीं रखना चाहिए। इससे भी झाग आने की समस्या हो सकती है।

4 - व्यक्ति को अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फलों को जोड़ना चाहिए।

5 - लिक्विड डाइट का सेवन करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info